
बॉलीबुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ह्रितिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान से भले ही तलाक हो गया है लेकिन वो अपने पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं , तभी तो जैसे ही छुट्टियां हुईं वो अपने दोनों बच्चों ह्रिहान और ह्रिदान को लेकर घूमने निकल गए । सब कुछ अच्छी तरह से करने के लिए ह्रितिक ने अपने बेटों के साथ छुट्टी मनाने का पूरा विस्तृत यात्रा कार्यक्रम तैयार किया है ।
ह्रितिक और बच्चों के लिए खुशी की बात तब होगी जब ह्रितिक के दोनों लड़के जून के अंतिम सप्ताह में मैड्रिड में आईफा करने के लिए अपने पिता के साथ होंगे । ह्रितिक और उनके दोनों बच्चों ने दुनिया के सबसे आकर्षक स्थानों पर अद्भुत साहसिक छुट्टी की योजना बनाई है।
अपने बेटों के साथ छुट्टी मनाने की योजना का खुलासा करते हुए ह्रितिक कहते हैं, "सबसे पहले तो मैं उन्हें मेरी परफ़ोरमेंस दिखाने के लिए आईफा ले जा रहा हूं । और फ़िर हम अफ़्रीका के तंजानिया में सेरेंगेटी राष्ट्रीय उद्यान देखने के लिए जा रहे हैं । और फ़िर वहां से हम वेनिस जाएंगे । अंत में हम लंदन में सुजैन से मिलेंगे ।
ह्रितिक रोशन ने अपने बेटों के साथ दुनिया के कई हिस्सों की सैर की है और उनकी योजना है कि वो आगे भी अपने बच्चों के साथ अनदेखी जगहों को देखने के लिए इसी तरह घूमते रहेंगे ।
ह्रितिक रोशन गर्व से कहते हैं कि मैं और मेरे दोनों लड़के खुद को बहुत साहसी और खोजकर्ता के रूप में देखते हैं । हम दुनिया का कोई भी कोना बिना देखे नहीं छोड़ना चाहते ।
न केवल ये तिकड़ी एक साथ बड़े पैमाने पर यात्रा करती है बल्कि ह्रितिक ने विदेश में सभी रोमांचक जगह पर शूटिंग भी की है ।
हंसते हुए आगे ह्रितिक कहते हैं , मैं, हमारी हर यात्रा की एक फिल्म बनाता हूं, शूट, बैकग्राउंड स्कोर के साथ एडिटिंग सब कुछ मेरे द्दारा किया जाता है आईफ़ोन पर
















