मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार 11 अगस्त को निधन हो गया । कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 10 अगस्त की देर रात राहत इंदौरी को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था । लेकिन अगले ही दिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया । राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी थी । मशहूर शायर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है ।

राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव थे
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद राहत इंदौरी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है । ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं । एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी ।”
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ
एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था । उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है । हम लोग उन्हें बचा नहीं सके । उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था । डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था । डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी ।
गौरतलब है कि राहत इंदौरी मशहूर शायर थे जिन्होंने बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखे थे । बॉलीवुड हंगामा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है ।
















