
पहले हमने आपको बताया था कि श्रद्दा कपूर मोहित सूरी की फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में अर्जुन कपूर के अपोजिट मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी । अब हमने सुना है कि मेरे डेड की मारुती और सोनाली केबल फ़िल्मों की हीरोइन रिया चक्रवर्ती भी हाफ़ गर्लफ़्रेंड में नजर आएंगी ।
फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड लेखक चेतन भगत के प्रसिद्द उपन्यास हाफ़ गर्लफ़्रेंड पर आधारित है । चेतन भगत के प्रसिद्द उपन्यास हाफ़ गर्लफ़्रेंड एक मासूम प्यार की सीधी-साधी कहानी है , जिसमें एक बिहारी लड़का माधव रिया नाम की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है । माधव एक बेहद सीधा-सादा लड़का होता है जिसे अंग्रजी बोलनी भी नहीं आता है । माधव रिया के साथ एक रिश्ते में बंधना चाहता है लेकिन रिया ऐसा नहीं चाहती । शहरी और अंग्रेजी बोलने वाली लड़की रिया कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहती लेकिन फिर रिया एक समझौते के तहत माधव की हाफ गर्लफ्रेंड बनने को राजी हो जाती है । उपन्यास की कहानी, कैसे अंग्रेजी भाषा एक वर्ग प्रणाली को परिभाषित करती है की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यही सब कुछ फ़िल्म में भी नजर आएगा ।
यद्यपि फ़िल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल नई दिल्ली में पहले ही पूरा हो चुका है, रिया को फ़िल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए कास्ट किया गया है ।
















