Revealed Varun Dhawan plays a London based college student in Judwaa 2

वरुण धवन, जो सलमान खान अभिनीत जुड़वा का सीक्वल करने के लिए बेताब हैं, ने जुड़वा 2 के लिए पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर दिया है और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर प्रमोशन करना भी शुरु कर दिया है । इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी और अब हमने सुना है कि चूंकि वरुण इसमें डबल रोल में नजर आएंगे इसलिए उनके दो किरदार में से एक किरदार लंदन बेस्ड लड़के का होगा ।

सलमान खान अभिनीत जुड़वा में सलमान का एक किरदार अमेरिका बेस्ड एक रॉक स्टार का था, इसलिए इसके सीक्वल में भी वरुण का एक किरदार लंदन बेस्ड एक विद्यार्थी का होगा जो तापसी पन्नू से रोमांस करेगा । यह सीन इंगलैंड की राजधानी में शूट किया जाएगा । पहली फ़िल्म की तुलना में इसके सीक्वल में पूरी तरह से अलग प्रकार की कहानी देखने को मिलेगी । इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल फ़रवरी में शुरू की जाएगी ।

90 के दशक की फिल्म का सार बनाए रखने के लिए, फ़िल्म के मेकर्स पिछली फ़िल्म का हिट गीत 'टन टना टन' गाने को एक नए रूप में पेश करेंगे । जैकलीन फ़र्नांडिस वरुण धवन के डबल रोल में से एक रोल का लव इंटरेस्ट का किरदार अदा करेंगी और उन पर फ़िल्माए जाने वाले सीन मुंबई में शूट किए जाएंगे । गौरतलब है कि सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी जुड़वा 2 में कैमियो करती हुई नजर आएगी ।