
साल 2014 में बैंग-बैंग फ़िल्म की अपार सफ़लता के बाद सिद्धार्थ आनंद से उनकी अगली फ़िल्म के लिए उम्मीद की जाने लगी । हालांकि, यह हो नहीं सका । सबसे पहले तो, वह संजय दत्त के साथ, उनकी कमबैक फ़िल्म को निर्देशित कर रहे थे लेकिन यह कभी नहीं हुआ और खबरें सामने आई कि संजय दत्त को लगा कि इस फ़िल्म की स्क्रिप्त कई हॉलीवुड फ़िल्मों से मेल खाती है इसलिए उन्होंने इस फ़िल्म को छो।द दिया । इसके बाद सिद्धार्थ ने एक इंडो-चाइना फ़िल्म का ऐलान किया जिसका नाम था, लव इन बीजिंग । यह कहानी एक चाइनीज लड़के की एक इंडियन लड़की के साथ प्रेम कहानी है । लेकिन इस मह्त्वाकांक्षी फ़िल्म के ऐलान के बाद फ़िर इस फ़िल्म के बारें में कोई खबर नहीं आई और यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई ।
इस साल की शुरूआत में, सिद्धार्थ को हॉलीवुड की क्लासिक फ़िल्म रैम्बो के ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक को निर्देशित करने के लिए चुना गया । इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ अहम भूमिका निभा रहे है । यह फ़िल्म तभी शुरू होगी जब टाइगर अपनी आगामी फ़िल्म बागी 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे । हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अभी कुछ ही दिन पहले पता चला कि सिद्धार्थ यशराज फ़िल्म्स के लिए एक और फ़िल्म बना रहे है । और इस फ़िल्म में ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ व वाणी कपूर नजर आएंगी । यह फ़िल्म 2019 में रिपब्लिक डे के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हो्गी । इसलिए इस फ़िल्म की शूटिंग, रैम्बो से पहले शुरु होगी ।
तो फ़िर रैम्बों कहां छोड़ दी? सिद्धार्थ आनंद ने इस बारें में कहा, कि रैम्बो रीमेक बनाया जाएगा, पर पहले टाइगर-ॠतिक-वाणी की इस फ़िल्म को शूट किया जाएगा और उसी के बाद रैम्बो को शूट किया जाएगा । उनके मुताबिक रैम्बो कोई आसान प्रोजेक्ट नहीं है । इस फ़िल्म को बर्फ़ में शूट किया जाएगा । रैम्बो की शूटिंग साल 2018 के अंत में भी शुरू हो पाएगी ।
ऐसा पहली बार होगा, जब सिद्धार्थ आनंद टाइगर श्रॉफ़ के साथ काम करेंगे, और ॠतिक रोशनके साथ दूसरी बार ।
















