
बागी की पहली किश्त में जहां थाईलैंड [बैंकॉक], में फ़िल्माए गए हैरत अंगेज एक्शन सीन देखने को मिले थे वहीं अब इसके सीक्वल का भी इस सिटी से एक कनेक्शन होने वाला है । हमने सुना है कि बागी 2 के एक शेड्यूल को क्राबी में शूट किया जाएगा । वहीं कुछ खबरें थी यह फ़िल्म चीन में शूट की जाएगी और ब खबर है कि फ़िल्म का फ़ाइनल शेड्यूल क्राबी में शूट किया जाएगा ।
इस बारें में बात करते हुए, बागी 2 के निर्देशक अहमद खान ने कहा कि वह इन दिनों थाईलैंड में फ़िल्म के लिए रैकी कर रहे है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह विदेशी लोकेशन पर अपनी फ़िल्म को शूट करना चाहते हैं । और फ़िल्म के एक्शन सीन को फ़िल्माने के लिए क्राबी को चुना है । खान ने कहा कि यह शेड्यूल पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ होगा । क्राबी में फ़िल्म के बड़े-बड़े स्टंट फ़िल्मंए के लिए बेहद उत्साहित है ।
पहले कहा गया था कि बागी 2 भारतीय एक्शन को एक अलग स्तर पर ले जाएगी । अहमद खान ने खुलासा किया इसमें ऐसे एक्शन सीन दिखलाए जाएंगे जो अभी तक किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म में नहीं दिखाई दिए है । क्राबी में ये शेड्यूल अगले साल जनवरी में शुरू होगा ।
टाइगर श्रॉफ़, जिन्होंने बागी के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली, एक बार फ़िर बागी 2 के लिए एक और दौर के व्यापक दौर से गुजर रहे है । असल में इस बार फ़िल्म के लिए नया लुक अख्तियार किया और हाल ही में आयोजित हुए कार्यक्रमों में उन्हें नए लुक के साथ देखा गया । हमने सुना है कि इस लुक के लिए टाइगर को खूब तारीफ़ें मिल रही है ।
वहीं दूसरी तरफ़, जहां पहली किश्त में श्रद्धा कपूर एक्शन रोल निभाती हुई नजर आई थी, वहीं अब इसकी दूसरी किश्त में ये देखना दिलचस्प होगा कि इसके सीक्वल में दिशा पटनी, जो टाइगर श्रॉफ़ के अपोजिट नजर आएंगी, का एक्शन अवतार देखने को मि्लेगा या नही । हालांकि अभिनेत्री ने पहले ही जिमानिस्ट की ट्रेनिंग ली है । फ़िल्म में यदि दिशा के एक्शन होते हैं तो ये देखना वाकई दिलचस्प होगा ।
साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस बागी 2, अगले साल गर्मियों के सीजन में यानी 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है ।
















