
अभी पिछले हफ़्ते ही हमने आपको बताया था कि राजकुमार राव को दिनेश विजन की अगली प्रोडक्शन फ़िल्म के लिए चुना गया है । इतना ही नहीं हमने आपको यह भी बताया था कि यह फ़िल्म एक हॉरर कॉमेडी फ़िल्म होगी जिसे निर्देशक की जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने लिखा है । और अब हमने सुना है कि मेकर्स ने फ़िल्म के लिए राजकुमार के अपोजिट अभिनेत्री का चयन कर लिया है । और वो अभिनेत्री हैं श्रद्धा कपूर, जो पिछली बार हसीना पारकर फ़िल्म में नजर आई थी, हालांकि यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसे विजन की अगली बिना नाम वाली फ़िल्म के लिए चुना गया है ।
इस खबर की पुष्टि करते हुए श्रद्धा कपूर ने इस प्रोजेक्ट और इसकी शैली के बारें मेम बात करते हुए कहा कि, ‘‘मैं यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मैं पहली बार अपने पसंदीदा अभिनेता राजकुमार राव और हास्यप्रद निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ अपनी तरह की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करूंगी ।’’ दिलचस्प बात यह है कि सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर इस फ़िल्म में एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाएंगी और उनका किरदार कुछ रहस्यों से भरा हुआ होगा । फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र श्रद्धा के किरदार के बारें में कहा कि, '' यह एक यूनिक किरदार है जिसे श्रद्धा ने इससे पहले कभी नहीं निभाया है । श्रद्धा को स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई थी और उन्होंने इसमें अभि्नय करने के लिए पिछले हफ़्ते ही अपनी मंजूरी दी है ।''
जहां फ़िल्म अभी अपनी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है वहीं मेकर्स लोकेशन के लिए खोज कर रहे हैं और जल्द ही निर्देशक पर फ़ैसला लेंगे । श्रद्धा कपूर की बात करें तो, अभिनेत्री इन दिनों अमोल गुप्ते द्दारा निर्देशित बायोपिक फ़िल्म, जो बैडमिंटन सेंसेशन साइना नेहवाल पर बेस्ड है,के लिए तैयारी में जुटी हुई है । एक बार जब साहो पूरी हो जाएगी, तब श्रद्धा विजन की फ़िल्म के लिए तैयारी शुरू करेंगी । इस फ़िल्म की शुरूआत जनवरी से होगी ।
















