
अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है । अभिषेक ट्रोलर को, जो उनके या उनके परिवार के खिलाफ़ कुछ भी गलत बोलते हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटते हैं । हाल ही में फ़िर एक ऐसा वाकया हुआ जब अभिषेक को ट्रोलर को जवाब देना पड़ा । सोशल मीडिया पर एक महिला ने ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर अभिषेक चुप नहीं बैठे ।
दरअसल, एक ट्रोलर ने एक तस्वीर को ट्रोल किया जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है और यह तस्वीर उस वक्त की है जब अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या एक शादी में शामिल होने के लिए मंगलौर पंहुचे थे । ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही एक महिला ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए उनसे पूछा कि, ''अभिषेक बच्चन क्या तुम्हारी बच्ची स्कूल नहीं जाती है? मैं सोचती रहती हूं कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो आपके बच्चे को मां के साथ या दूसरी ट्रिप पर जाने की इजाजत देता है । या आप लोग बिना दिमाग वाली ब्यूटी को लेकर जा रहे हैं । हमेशा एक घमंडी मां के हाथों में हाथ डालकर । उसका बचपन सामान्य नहीं है ।''
अभिषेक बच्चन, जो पहले भी अपनी बेटी के ऊपर किए गए कमेंट के कारण ट्रोल किए जा चुके है, एक बार फ़िर अपने मजाकिया अंदाज में ट्रोल का मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आए । उन्होंने अपने जवाब में लिखा, ''मैडम जहां तक मैं जानता हूं ज्यादातर स्कूल वीकेंड में बंद हो जाते हैं । वो वीकडेज में स्कूल जाती है । शायद आपको अपनी ट्विट की स्पेलिंग पर ध्यान देने की जरुरत है ।''
फ़िल्मों की बात करें तो, अभिषेक बच्चन हाल ही में जेपी दत्ता की आगामी फ़िल्म पलटन से बाहर हो गए । अभी तक उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारें में ऐलान नहीं किया है ।
















