
सुशांत सिंह राजपूत, जिनके पास कई सारी फ़िल्मों की लाइन लगी है, एक और फ़िल्म की तैयारी कर रहे हैं जिसे अभिषेक चौबे द्दारा निर्देशित किया जाएगा । इस फ़िल्म में सुशांत डकैत की भूमिका निभाएंगे, इससे पहले सुशांत ने कभी इस तरह का रोल नहीं निभाया । इसके अलावा इस फ़िल्म में सुशांत के अपोजिट भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी ।
भूमि पेडनेकर, जो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, भी सुशांत के साथ डकैत के किरदार में नजर आएंगी । बहरहाल, ऐसा पहली बार होगा, जब ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । 70 के दशक के दौरान चंबल में सेट, फिल्म के सह-लेखक सुदीप शर्मा ने पहले से ही लोकेशन के लिए तलाश कर ली है और फिल्म की रेकी भी खत्म कर दी है ।
उन्होंने पहले खुलासा किया था कि, वह पहले कुछ सुधारित डाकूओं से मिल चुके हैं, उनमें से कुछ वे थे, जिन पर 80 से अधिक हत्या के आरोप हैं । लेकिन इस फ़िल्म में काफ़ी कुछ अलग दिखाया जाएगा । डाकूओं पर आधारित अन्य बॉलीवुड फिल्मों के विपरीत, इस फ़िल्म में डकैतों पर अलग प्रकार से रोशनी डाली जाएगी, क्योंकि उनका उद्देश्य वास्तविकता को दिखलाना है ।
रोनी स्क्रूवाला, द्दारा प्रोड्यूस यह फ़िल्म अगले साल के शुरूआती दिनों में शुरू होगी और चंबल घाटी के बीच बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी । फ़िलहाल सुशांत सिंह राजपूत अपनी साइंस फिक्शन स्पेस पर आधारित फ़िल्म चंदा मामा दूर के, की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जबकि भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल सावधान की रिलीज में जुटी हुई है ।
















