
आपको बता दें कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल दरअसल, सगाई की अगुंठी खोने के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके लिए शाहरुख खान< जो कि टूर गाइड होते हैं, जासूस का काम करते हैं । इन दिनों फ़िल्म की कास्ट अपनी फ़िल्म को कई सारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रमोट करने में व्यस्त हैं । और अब जल्द ही छोटे पर्दे पर भी फ़िल्म की कास्ट नजर आएगी ।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपने रिएल्टी शो के साथ-साथ टीवी सीरिज में अपनी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे । शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जल्द ही सबसे लंबे चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' , जो कि स्टार प्ल्स पर प्रसारित होता है, में नजर आएंगे । इस टीवी शो में नक्ष और कीर्ती के सगाई समारोह दिखाया जा रहा है और इसी के बीच शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की एंट्री होती है । वो इस शो में बिन बुलाए मेहमान के रूप में आते हैं ।
इसके दौरान, हैरी और सेजल सेवियर के रूप में सामने आते हैं, जो नक्ष और कीर्ति को उनकी अगुंठी को ढूंढने में मदद करते हैं । दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म के कलाकारों ने इसी शो में अपनी सगाई की अगुंठी खोजने का फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि इस शो में भी ट्रेक चल रहा है ।
इम्तियाज अली द्दारा निर्देशित फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















