साल 2019 में शाहिद कपूर के साथ सुपरहिट तेलगू फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का ब्लॉकबस्टर हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म बना रहे हैं >भले ही शाहिद कपूर की कबीर सिंह को कुछ लोगों ने नहीं सराहा हो लेकिन दर्शकों ने इस फ़िल्म को दिल खोलकर प्यार दिया इसलिए यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर 278.24 करोड़ रु का कारोबार करने में सफ़ल हुई और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म साबित हुई । रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी की फ़िल्म का नाम पहले डेविल था लेकिन अब इसे बदल दिया गया है । सुनने में आ रहा है कि रणबीर की फ़िल्म का टाइटल डेविल से बदलकर एनीमल कर दिया गया है ।

REVEALED: रणबीर कपूर की फ़िल्म का नाम डेविल से बदलकर एनिमल हुआ, कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा संभालेंगे कमान

रणबीर कपूर की फ़िल्म का नाम बदला

खबरों की मानें तो, मेकर्स ने डेविल को बदलने का फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि यह टाइटल साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही अपने नाम से रजिस्टर करवा रखा है । हालांकि रणबीर अभिनीत फ़िल्म के लिए मेकर्स ने साजिद से इस टाइटल को लेकर बातचीत की लेकिन साजिद ने ये कहकर उनके निवेदन को अस्वीकार कर दिया कि वह इस टाइटल को सलमान खान की किक के सीक्वल के लिए यूज करना चाहते हैं । बता दें कि किक में सलमान डेविल के रूप में नजर आ चुके हैं ।

नतीजतन, संदीप रेड्डी के साथ रणबीर की फ़िल्म का नाम अब एनिमल रखा गया है । खबरों के अनुसार यह एक रस्टिक गैंगस्टर ड्राम होगी । इस फ़िल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करेंगे जबकि भूषण कुमार और मुराद खेतानी इसे प्रोड्यूस करेंगे । बीते हफ़्ते ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के सथ रणबीर ने फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर बातचीत की थी ।

एनिमल की शूटिंग शुरू करने से पहले रणबीर, श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फ़िल्म को पूरा करेंगे । इस फ़िल्म को दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा और फ़िर विदेश में शूट किया जाएगा । इस फ़िल्म का फ़र्स्ट शेड्यूल 6 जनवरी को शुरू होगा और 14 जनवरी को खत्म होगा । पूरी फ़िल्म मई 2021 तक पूरी कर लेने की उम्मीद है । इसके बाद ही रणबीर एनिमल की शूटिंग कर पाएंगे ।