
भले ही विशाल भारद्दाज की पिछले दिनों रिलीज हुई फ़िल्म रंगून बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब ये नए प्रोजेक्ट्स में जुट गए है । निर्देशक-निर्माता अब अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और नई फ़िल्म प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं, और इसके लिए वह अपने एक सहयोगी को निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करवा रहे है ।
हमने आपको बताया था कि विशाल भारद्दाज माफ़िया क्वीन राहिमा खान पर बेस्ड फ़िल्म बनाने के साथ हनी त्रेहान को एक निर्देशक के रूप में लॉंच करेंगे । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । और अब निर्देशक-प्रोड्यूसर की ये जोड़ी आदित्य निंबालकर को उनकी आगामी फ़िल्म के लिए सहयोग करने को तैयार है जो कि एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में नजर आएंगे । आपको बता दें कि, आदित्य ने विशाल भारद्दाज के साथ, कमीने, हैदर और रंगून फ़िल्म में काम किया था ।
हमने सुना है कि, आदित्य निंबालकर काफ़ी समय से पटकथा पर काम कर रहे हैं और उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उनके किरदार और स्क्रिप्ट के बारे में चर्चा करने के लिए मुलाकात भी की । जाहिरतौर पर, नवाज इससे काफ़ी प्रभावित हुए । उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने नवाज को इस फ़िल्म के लिए इसलिए चुना क्योंकि वह इसके लिए एकदम उपयुक्त विकल्प है ।
हालांकि अभी तक फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री और अन्य कलाकारों का चयन नहीं हुआ है, इसलिए यह फ़िल्म दिसंबर में शूट होगी वो भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ।
















