सोशल-कॉमेडी फ़िल्में करने वाले आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी अपकमिंग फ़िल्म एन एक्शन हीरो में एक्शन करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार हार्ड कोर एक्शन करते हुए नजर आएंगे । कल ही बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था कि, आयुष्मान की एन एक्शन हीरो में बॉलीवुड के रियल एक्शन हीरो यानी अक्षय कुमार भी स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आएंगे । और अब बॉलीवुड हंगामा को इस फ़िल्म की एक और स्पेशल एंट्री के बारें में लेटेस्ट जानकारी मिली है ।

आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो में मलाइका अरोड़ा
फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “आयुष्मान की एन एक्शन हीरो में मलाइका अरोड़ा की भी स्टनिंग एंट्री है । इस फ़िल्म में मलाइका एक आइटम डांस नंबर करते हुए नजर आएंगी । मलाइका को ये आइटम नंबर और उसके पीछे का आइडिया इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसके लिए हामी भर दी । आज रिलीज हुए एन एक्शन हीरो के थीएट्रिकल ट्रेलर में मलाइका के आइटम नंबर की हल्की सी झलक देखने को मिली है । हमेशा की तरह वह इसमें बेहद हॉट लग रही है । यकीनन ये गाना एन एक्शन हीरो को और ज्यादा हाइप दिलवाएगा ।”
बता दें कि मलाइका अरोड़ा इससे पहले भी कई फ़िल्मों में आइटम डांस नंबर कर चुकी है । फ़िर वो चाहे शाहरुख खान की फ़िल्म दिल से में "छैयां छैंया' हो, या सलमान खान की दबंग में "मुन्नी बदनाम हुई', सभी में मलाइका ने अपने सिजलिंग डांस मूव्स और अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया है ।
इसके अलावा मलाइका जल्द ही अपना डिजीटल डेब्यू भी करने जा रही हैं । मलाइका डिज़्नी+हॉटस्टार के रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ अपना डिजीटल डेब्यू कर रही हैं । यह शो 5 दिसंबर से स्ट्रीम होगा । शो को लेकर मलाइका ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “सबसे लंबे समय तक, दुनिया ने मुझे सोशल मीडिया के जरिए जाना है । लेकिन इस बार मैं इसे थोड़ा ऊपर उठाने के लिए उत्साहित हूं। इस शो के साथ, मैं अपने और अपने प्रशंसकों के बीच की उस बाधा को तोड़ना चाहती हूं और मूविंग इन विद मलाइका के माध्यम से उन्हें अपनी दुनिया में इंवाइट करना चाहती हूं। यह एक मजेदार सवारी होगी क्योंकि मैं अपने साथ अपने कुछ करीबी परिवार और दोस्तों के साथ अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन को एक्सप्लोर कर रही हूं। मैं इस नए वेंचर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और इस पर डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ सहयोग करके खुश हूं ।”
आयुष्मान स्टारर की बात करें तो, गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और आनंद एल राय, कलर येलो प्रोडक्शन एन एक्शन हीरो प्रस्तुत करते हैं, जो आनंद एल राय द्वारा निर्मित, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है । अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















