अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म बेल बॉटम फ़ाइनली 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । खुद अक्षय ने 15 जून को बेल बॉटम की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट एक टीजर वीडियो के साथ किया । कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही बेल बॉटम अब भारत सहित दुनियाभर के 234 से ज्यादा देशों में थिएटर में रिलीज होगी । अक्षय कुमार की बेल बॉटम कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगे लॉकडाउन के बाद थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फ़िल्म होगी ।

REVEALED: अक्षय कुमार की बेल बॉटम इसलिए शुक्रवार की बजाए मंगलवार 27 जुलाई को होगी रिलीज,  लकी फ़ैक्टर से जुड़ा कारण

अक्षय कुमार की बेल बॉटम 27 जुलाई को होगी रिलीज

सच्ची घटना पर आधारित स्पाई ड्रामा बेल बॉटम थिएटर में शुक्रवार की बजाए 27 जुलाई मंगलवार को रिलीज हो रही है । जबकि फ़ेस्टिवल और हॉलीडे के अलावा अन्य फ़िल्में अमूमन शुक्रवार को रिलीज होती है । हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर मेकर्स सप्ताह के मध्य में बेल बॉटम को क्यों रिलीज कर रहे हैं जबकि उस दौरान तो कोई हॉलीडे या फ़ेस्टिवल भी नहीं है ।

तो इस बारें में इंडस्ट्री से जुडे अंदरुनी सूत्र ने बताया, “इसका कारण बड़ा आसान सा है । 27 जुलाई मतलब 2+7 = 9, और जैसा कि सभी जानते हैं कि 9 नंबर अक्षय का लकी नंबर है । इसलिए मेकर्स ने बेल बॉटम को 27 जुलाई को रिलीज करने का फ़ैसला किया फ़िर भले ही उस दिन शुक्रवार की बजाए मंगलवार क्यों न हो ।”

फ़ुल डे रिलीज

जब सूत्र से पूछा गया कि क्या उस दिन सिर्फ़ पेड रिव्यूज के लिए बेल बॉटम की थीएट्रिकल रिलीज होगी या दर्शकों के लिए फ़ुल डे रिलीज होगी । इसका जवाब देते हुए सूत्र ने कहा, “इसका फ़ैसला अभी नहीं लिया गया । लेकिन फ़ुल डे रिलीज की ही संभावना है ।”

एक ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि, “सप्ताह के मध्य में रिलीज आमतौर पर बुधवार या गुरुवार को होती है । मंगलवार रिलीज दुर्लभ है। आखिरी बार ऐसा 9 साल पहले हुआ था, जब, जब तक है जान और सन ऑफ सरदार मंगलवार, 13 नवंबर को रिलीज हुई थी । लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दिवाली का दिन था । फिर पिछले साल, सूरज पे मंगल भारी रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दिवाली के बाद थी और यह एक अंतराल के बाद रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म थी । लेकिन बेलबॉटम के मामले में, 27 जुलाई को न तो दिवाली है और न ही ईद । मुझे लगता है कि निर्माता अपनी फ़िल्म को लेकर काफी आश्वस्त हैं ।”