Release of Akshay Kumar starrer Crack delayed

फ़िल्ममेकर नीरज पांडे की फ़िल्म रुस्तम के रिलीज होने के बाद ही अक्षय कुमार ने अपनी नई फ़िल्म 'क्रेक' का ऐलान कर दिया था । आपको बता दें की क्रेक भी नीरज पांडे की ही फ़िल्म है । फ़िल्म के ऐलान के बाद, दर्शक फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे । लेकिन अब हमने सुना है कि दर्शकों का फ़िल्म क्रेक के लिए इंतजार और भी लंबा होने वाला हि ।

यदि खबरों की मानें तो, अक्षय कुमार और नीरज पांडे के सहयोग में बन रही फ़िल्म क्रेक अगले साल स्वतंत्रता दिवस के हफ़्ते में रिलीज नहीं हो सकती । हालांकि अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लेते हुए फ़िल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि अक्षय कुमार और नीरज, दोनों अभी अपनी आगामी फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा पर काम कर रहे हैं । जिसकी वजह से वह क्रेक को समय नहीं दे पा रहे हैं और इसलिए इस फ़िल्म में देरी हो रही है ।

हालांकि क्रेक में देरी की खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । गौरतलब है कि साल 2017 के स्वतंत्रता दिवस के हफ़्ते में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फ़िल्म द रिंग रिलीज होगी, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान खुद सलमान खान ने किया था ।