पिछले कई सालों में आध्यात्मिक गुरू आचार्य रजनीश जिन्हें ओशो के नाम से भी जाना जाता है, पर कई डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म बन चुकी हैं। और अब ओशो की जिंदगी पर एक हिंदी फ़िल्म बन रही है जिसमें भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ओशो के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म का नाम है सीक्रेट ऑफ़ लव जिसे रितेश एस कुमार डायरेक्ट करेंगे । रवि किशन अभिनीत सीक्रेट ऑफ लव में ओशो की जिंदगी पर आधारित है और फिल्म में रजनीश के ओशो बनने की कहानी को पर्दे पर हर तरह से दिखाने का प्रयास किया गया है । इसके अलावा फिल्म में रजनीश की सोच, फाउंडेशन, सरकार के साथ मतभेदों और वैश्विक पहचान को भी दिखाया जाएगा ।

सीक्रेट ऑफ लव में रवि किशन बनेंगे आध्यात्मिक गुरू ओशो, ऐसे की अपने किरदार की तैयारी

रवि किशन बने ओशो

सीक्रेट ऑफ़ लव में ओशो का किरदार निभाने पर रवि काफ़ी उत्साहि हैं । इस बारें में एक अखबार से हुई बातचीत में रवि ने कहा कि उन्हें ओशो के किरदार में ढलने के लिए उनकी किताबें पढ़ने के अलावा काफी रिसर्च भी करनी पड़ी । क्योंकि जब आप एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जो कि न केवल कॉन्ट्रोवर्सियल है बल्कि जिसके लाखों अनुयायी भी हैं । ऐसे मामले में आप पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है ।

रवि ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने निर्देशक रितेश एस कुमार से पूछा कि आखिर उन्होंने इस किरदार के लिए उन्हें ही क्यों चुना इस पर रितेश ने कहा कि उनकी आंखे ओशो से मिलती हैं । इतना ही नहीं रवि ने आगे ये भी बताया कि रितेश ने उनकी ओशो के गेटअप वाली तस्वीर भी देखी है ।

सीक्रेट ऑफ लव की बात करें तो इसमें ओशो की फिलॉसफी, उनके जिंदगी के सफर, दुनियाभर में मशहूर होने बाद अमेरिका में सरकार से विवाद जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं दिखाई जाएंगी ।

बता दें कि ओशो और उनकी पर्सनल सेक्रटरी मां आनंद शीला की जिंदगी पर कई बार फ़िल्म बनाने की चर्चा हुई । 2018 में जहां आमिर खान और आलिया भट्ट निर्देशक शकुन बत्रा की फ़िल्म में ओशो और मां आनंद शीला के किरदार निभाने की खबरें सामने आईं थी वहीं 2019 में प्रियंका चोपड़ा भी मां आनंद शीला की बायॉपिक में काम करने की बात कह चुकी हैं । हालांकि आनंद शीला ने इसकी अनुमति नहीं दी और प्रियंका को लीगल नोटिस भेज दिया था ।