Ranveer Singh

यशराज फ़िल्म्स ने बॉलीवुड को न केवल बैंड बाजा बारात जैसी हिट फ़िल्म दी बल्कि रणवीर सिंह जैसा बेहतरीन अभिनेता भी दिया । जब से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है । बॉलीवुड के सबसे एनर्जीटिक हीरो के तौर पर जाने जाने वाले रणवीर सिंह के खाते में कई हिट फ़िल्में रही हैं ।

बॉलीवुड में एक सफ़ल अभिनेता होने के नाते हमेशा डिमांड में रहने वाले रणवीर सिंह न केवल बॉलीवुड में डिमांड में हैं बल्कि विज्ञापन की दुनिया में भी खासे डिमांड में हैं । बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह जल्द ही आईटीसी के 'डार्क फ़ेंटेसी' बिस्कुट को एंडोर्स करते हुए नजर आएंगे ।

इस मुद्दे पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है ।