Befikre

रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म बेफ़िक्रे में सारी हदें पार करते हुए नजर आएंगे । साफ़-सुथरी फ़िल्मों के लिए जाने जाने वाले आदित्य चोपड़ा की ये फ़िल्म अब तक की सबसे बोल्ड फ़िल्म होगी । आदित्य चोपड़ा के लिए ये फ़िल्म बहुत मायने रखती है इसलिए आदित्य चोपड़ा अपनी इस फिल्म के लिए शुरू से काफी कुछ अलग किया है, और अब आदित्य ने अपनी इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए भी कुछ अलग करने की योजना बनाई है ।

ऐसा पहली बार है, जब किसी फ़िल्म का ट्रेलर एफिल टॉवर जैसी आईकॉनिक लोकेशन पर लॉंच किया जाएगा । एफिल टॉवर एक स्मारक है जिसे रोमांस और प्यार का प्रतीक माना जाता है । हमने सुना है कि इस फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में हुई है । फ़िल्म के मेकर्स ने फ्रांस के अधिकारियों के सहयोग से इस फिल्म को बनाया है ।

फ़िल्म के पोस्टर में रणबीर और वाणी के लिप-लॉक सीन ने और फ़िल्म के गाने 'लबों का कारोबार' ने पहले ही फ़िल्म के बारें जिज्ञासा जगा दी है । पेरिस की पृष्ठभूमि पर बनी ये फ़िल्म एक रोमांटिक फ़िल्म है जिसमें रणवीर-वाणी के बीच एक फ़्रेश लव स्टोरी देखने को मिलेगी । फ़िल्म के मुख्य कलाकार रणबीर सिंह और वाणी अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते है और ये फ़िल्म में भी देखने को मिलेगा । फिल्म में वाणी और रणवीर के बीच करीब 24 किस और कई इंटिमेट सीन देखने को मिलेंगे ।

आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे का ट्रेलर 10 अक्टूबर को लॉंच किया जाएगा, जबकि यह फ़िल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । 10 अक्टूबर को फ्रेंच अधिकारियों की मौजूदगी में ये ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा ।