
रानी मुखर्जी, जो पिछली बार प्रदीप सरकार की क्राइम थ्रिलर फ़िल्म मर्दानी में स्टंट करती हुईं नजर आईं थी, एक लंबे अंतराल के बाद अब जल्द ही कमबैक करने वाली हैं । यह सुनने में आया है कि रानी मुखर्जी सिद्दार्थ पी मल्होत्रा की अगली फ़िल्म, जिसे यशराज फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा, में मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी ।
खबरों के अनुसार, एक मजबूत सामाजिक मुद्दे को उठाती हुई इस फ़िल्म में रानी मुखर्जी इस अहम किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी । सिद्धार्थ ने सबसे पहले फ़िल्म की स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा को सुनाई और उसके बाद रानी को । आदित्य और रानी, दोनों को ही फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई और आदित्य चोपड़ा ने फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए हामी भर दी । फ़िल्म को लेकर अभी मीटिंग जारी हैं और सभी डेट्स के लिए काम कर रहे हैं । जैसे ही सब कुछ फ़ाइनल हो जाता है वैसे ही 2017 के उत्तरार्ध में फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी ।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा दिसंबर 2015 में एक बेटी के माता-पिता बने हैं । रानी मुखर्जी को वापस फ़िल्में करने के लिए राजी करने में बहुत समय लगा, लेकिन जब आदित्य ने स्क्रिप्ट सुनी तो आदित्य को लगा कि मर्दानी के बादये रोल रानी के लिए एकदम उचित रहेगा । रानी मुखर्जी के एक प्रवक्ता के मुतबिक, रानी मुखर्जी इस फ़िल्म का हिस्सा जरूर बनेंगी लेकिन फ़िलहाल वह फ़िल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं । जैसे ही वे फ़ैसला लेती हैं वैसे ही वे तुरंत अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान कर देंग़ी ।
















