करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फ़राह खान जैसे करीबी दोस्तों को इस बात से कोई हैरानी नहीं हुई जब रविवार की शाम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फ़ाइनली अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया । उपरोक्त वर्णित नाम 14 नवंबर और 15 नवंबर को आयोजित होने वाली भव्य शादी में प्रमुख रूप से शामिल होंगे । इनके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अन्य दोस्त सैफ अली खान - करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे दोस्त भी इस शादी का हिस्सा होंगे ।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी मेहमान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में प्रियंका भी शरीक होंगी

प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ रणवीर-दीपिका शादी में शरीक होंगी और वापस आकर अपने रिसेप्शन को आयोजित करेंग़ी । हालांकि शादी का वेन्यू अभी तक गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन फ़िर भी मेहमानों को 14 और 15 नवंबर को खुद को फ़्री रखने के लिए एक स्पष्ट संकेत दे दिया गया है ।

रणवीर और दीपिका दोनों ने अगले दो महीनों तक अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं को साइड में रख दिया है । शादी और हनीमून से लौटने के बाद दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी जबकि, रणवीर रोहित शेट्टी की सिम्बा की शूटिंग को पूरा करेंगे ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी का ऐलान करते ही लोगों को यूं सूझी मस्ती कि बना डाले मजेदार मीम्स

वे निकट भविष्य में संयुक्त रूप से फ़िल्म प्रोडक्शन करने का भी इरादा रखते हैं ।