पैरामाउंट पिक्चर्स ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में पद्मावती को एक्सक्लूसिवली वितरित करने का फ़ैसला किया है । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावती में रणवीर सिंह मुगल शासल अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण रानी पद्मनी के किरदार और शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म दुनियाभर में 1, दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

पद्मावती, मेवाड़ की रानी पद्मनी, जो अपनी खूबसूरती, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती हैं, और उनके पति महारावल रतन सिंह- जो एक गौरवशाली राजपूत शासक और एक योद्धा राजा जो अपने राज्य की रक्षा और अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा के लिए अपने अंतिम सांस तक लड़ा और सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी - जो एक महत्वाकांक्षी और जुनूनी आक्रमणकारी, जिसने पद्मावती को पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, की कहानी को बयां करती है । संजय लीला भंसाली, पद्मावती के साथ पेरिस और रोम में एक ओपेरा का निर्देशन करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं । ऑपेरा ने 51 वें स्प्रोल्टो फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की, और अब एक दृश्य सिनेमाई कथानक के रूप में दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा ।

शास्त्रीय लोक संगीत, भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति, से सुशोभित पद्मावती के ट्रेलर ने दर्शकों को भव्य भारत की एक झलक दिखलाई और इस बॉलीवुड फ़िल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अभूतपूर्व विचार प्राप्त हुए और हद से ज्यादा सराहा गया ।

इस घोषणा का उत्साह से ऐलान करते हुए, अजीत आंद्रे - सीओओ, वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने कहा, "मुझे यह बताने में बहुत गर्व हो रहा है कि पैरामाउंट पिक्चर्स हमारी एपिक फिल्म पद्मावती के अंतरराष्ट्रीय रिलीज का नेतृत्व करेगी । पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वायकॉम 18, का हिंदी फीचर जारी करने वाला यह पहला ऐसा सहयोग है । हम पद्मावती के साथ नई खोज कर रहे हैं, इसकी मार्केटिंग और रिलीज रणनीति । पैरामाउंट के साथ, हम फिल्म को दुनिया भर में एक नए स्तर पर ले जाएंगे ।''

इस एसोसिएशन पर टिप्पणी करते हुए, पैरामाउंट पिक्चर्स के प्रवक्ता मेग्नन कोलिगन ने कहा, "हम इस रोमांचक नई रिलीज पर वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ साझेदारी करने के लिए रोमांचित हैं । पद्मावती के पास एक हिट फिल्म होने की सारी खूबी है और हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में दर्शकों के लिए संजय की अविश्वसनीय विजन लाने के लिए उत्साहित हैं ।"

जब से इस फ़िल्म का ऐलान हुआ है तब से यह फ़िल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । संजय लीला भंसाली की यह फ़िल्म साल 2017 की सबसे प्रत्याशित भारतीय फिल्म बन गई है । ए वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजल लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म पद्मावती 1 दिसंबर को भारत में रिलीज होगी और विशेषकर पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित की जाएगी ।