ब्रह्मास्त्र की सफलता को एंजॉय कर रहे रणबीर कपूर जल्द ही पापा बनने वाले हैं । हाल ही में परिवारजनों और कुछ करीबी दोस्तों के बीच आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म हुई जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच की बॉडिंग लाइमलाइट चुरा ले गई । रणबीर कपूर, जिनके पास फ़िल्मों की लंबी लिस्ट है, फ़िलहाल कोई नई फ़िल्म साइन करने के मूड में नहीं हैं ।  

रणबीर कपूर फ़िलहाल नई फ़िल्म साइन करने के मूड में नहीं ; लेंगे पेटरनिटी ब्रेक और आलिया भट्ट करेंगी अधूरी फ़िल्मों को पूरा

रणबीर कपूर लेंगे ब्रेक 

जल्द ही पापा बनने वाले रणबीर अपने बच्चे के जन्म के समय उसके साथ रहने के लिए फ़िल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं । इसलिए वह अभी कोई नई फ़िल्म साइन नहीं करना चाहते । बच्चे के जन्म के बाद जब मम्मी आलिया काम पर वापस लौट आएंगी तब रणबीर बच्चे के साथ होंगे उसे सम्भालने के लिए ।

रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि, “रणबीर पिता बनने के बाद ली जाने वाली छुट्टी यानी पेटरनिटी ब्रेक लेना चाहते हैं ।वह पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं ।उन्होंने ही आलिया को सुझाव दिया है की बच्चे के जन्म के बाद वह काम पर लौट जाएं और बच्चे को वो संभालेंगे ।

असल में, आलिया को करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने पेंडिंग काम को पूरा करना है। फिर इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा को शुरू करेंगी । 

वहीं रणबीर संदीप रेड्डी वँगा की  एनिमल पर अपना काम तेजी से पूरा कर रहे हैं । उन्होंने अभी तक किसी अन्य प्रोजेक्ट को स्वीकार नहीं किया है । वह पितृत्व अवकाश के बाद ही अपनी नई फ़िल्म साइन करेंगे ।