बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में से एक धूम के चौथे पार्ट, धूम 4 का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है । वहीं मेकर्स भी धूम 4 की तैयारियों में जुट गए हैं । कहा जा रहा है कि, धूम 4 के लिए आदित्य चोपड़ा ने श्रीधर राघवन संग हाथ मिलाया है । इसके अलावा अब सुनने में आ रहा है कि, यशराज फिल्म्स ने धूम 4 के लिए रणबीर कपूर को फ़ाइनल किया है । धूम (2004), धूम 2 (2006) और धूम 3 (2013) के बाद अब मेकर्स धूम 4 की शूटिंग शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । इतना ही नहीं यशराज फ़िल्म्स ने धूम 4 का जिम्मा ब्रहास्त्र डायरेक्टर अयान मुखर्जी को सौंपने का फ़ैसला किया है ।

धूम 4 में स्टाइलिश विलेन बनेंगे रणबीर कपूर ; डायरेक्टर अयान मुखर्जी अप्रैल 2026 से शुरू करेंगे शूटिंग

रणबीर कपूर की धूम 4

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा व्यक्तिगत रूप से धूम 4 के लिए नए विज़न को आकार देने में लगे हुए हैं और इन दिनों स्क्रीनप्ले राइटर श्रीधर राघवन के साथ मिलकर एक ऐसी स्क्रिप्ट को लॉक करने की प्रक्रिया में हैं जो फ्रैंचाइज़ी की विरासत से मेल खाती हो । एक सूत्र ने कहा, “आदित्य चोपड़ा धूम 4 की कहानी और स्क्रीनप्ले पर लेखक श्रीधर राघवन के साथ मिलकर बहुत करीब से काम कर रहे हैं । फिलहाल दोनों एक ऐसी कहानी के ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं जो धूम 4 के रीबूट को लेकर बनी बड़ी उम्मीदों पर खरी उतर सके ।”

इसके अलावा बताया जा रहा है कि, रणबीर कपूर को ही धूम 4 में विलेन की भूमिका के लिए परफेक्ट माना जा रहा है । फिल्म में विलेन के किरदार को बिल्कुल उनकी पर्सनैलिटी और स्टारडम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है

बताया जा रहा है कि वॉर 2 की रिलीज के बाद धूम 4 के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा । फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी संभालने वाले हैं । शूटिंग अगले साल यानी 2026 तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जबकि 2027 में इसे थिएटर्स में हिट कराने की पूरी तैयारी है । हालांकि, अभी तक रणबीर की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है ।

रणबीर कपूर इस समय संजय लीला भंसाली के साथ लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वो रामायण 2 पर काम करेंगे । इन दोनों प्रोजेक्ट्स को खत्म करने के बाद, रणबीर 2026 की गर्मियों से धूम 4 की शूटिंग शुरू करेंगे ।