साल 2023 की सबसे मचअवेटेड फ़िल्म में से एक है रणबीर कपूर की फ़िल्म एनिमल । नए साल की शुरूआत के साथ ही मेकर्स ने फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक को रिवील किया था जिसने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा डबल कर दी । फ़र्स्ट लुक के बाद हर किसी को फ़िल्म की रिलीज का इंतजार है । लेकिन हम आपको बता दें कि बॉक्स ऑफ़िस पर रणबीर कपूर की एनिमल अकेले नहीं बल्कि एक बडी और मचअवेटेड फ़िल्म के साथ रिलीज होगी । और वो फ़िल्म है सनी देओल की गदर 2 । यानि रणबीर की एनिमल को सनी देओल की गदर 2 से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला करना होगा ।

11 अगस्त 2023 को होगा महा-बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला, रणबीर कपूर की एनिमल से टकराएगी सनी देओल की गदर 2

रणबीर कपूर की एनिमल का सनी देओल की गदर 2 से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, रणबीर स्टारर एनिमल 5 भाषाओं में 11 अगस्त 2023 को बड़े पैमाने पर रिलीज होगी । इस फ़िल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे ।

वहीं साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल की गदर 2 भी रिलीज होने जा रही है । साल 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 के जहां फ़र्स्ट लुक ने फ़ैंस के बीच गदर मचा दी है वहीं फ़िल्म को लेकर फ़ैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है । ऐसे में यदि गदर 2 एनिमल के साथ 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होती है तो ये एक बड़ा बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला होगा ।

गदर 2 के 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने के बारें में सूत्र ने पिंकविला को बताया कि, गदर 2 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक सूत्र ने मीडिया पोर्टल को बताया, “यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसलिए इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई पीरियड नहीं है। फ़िलहाल फ़िल्म की एडिटींग पर काम चल रहा है । जल्द ही मेकर्स फ़िल्म की ऑफ़िशियल रिलीज डेट अनाउंस कर देंगे ।”