भूल भुलैया 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के सबसे अधिक डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक बन गए हैं । महामारी के बाद फ़िल जगत के लिए चल रहे टफ़ टाइम में 200 करोड़ की फिल्म देकर कार्तिक ने अपनी प्रतिभा को साबित किया । इसलिए अब अगले बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड के लिए सभी की निगाहें कार्तिक पर है । भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन की अगली फ़िल्म शहजादा है जो फ़रवरी में रिलीज होगी । ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म के ट्रेलर की प्लानिंग कर ली है । बॉलीवुड हंग़ामा को पता चला है कि कार्तिक की शहजादा का ट्रेलर जल्द ही एक ग्रैंड फ़िल्म के साथ अटैच होने वाला है ।

कार्तिक आर्यन की शहजादा का पठान से कनेक्शन
इस बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंग़ामा को बताया, “शहजादा को एक इवेंट मल्टी-जेनर एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है । थिएट्रिकल ट्रेलर कट तैयार है, और यह कार्तिक को एक ऐसे अवतार में पेश करता है जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया । वह उन सभी एक्शन दृश्यों को करते हुए, कुछ हीरो स्टाइल के डायलॉग्स को बोलते हुए और चार्टबस्टर संगीत पर थिरकते हुए दिखाई देंगे । इसमें एक कमर्शियल ब्लॉकबस्टर की सभी कंटेंट है । फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही एक डिजिटल लॉन्च के लिए तैयार है ।”
शहजादा का डिजीटल ट्रेलर मकर संक्रांति के आसपास होगा वहीं थीएट्रिकल ट्रेलर शाहरुख खान की पठान के साथ अटैच होगा । इस बारें में सूत्र ने कहा, “कार्तिक आर्यन निश्चित रूप से फ़िल्म इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार हैं और शहजादा उनकी इस पोजिशन को और आगे ले जाएगा । इसलिए शह्जादे कार्तिक की फ़िल्म का ट्रेलर बादशाह शाहरुख खान की फ़िल्म के साथ जोड़ने से और क्या बेहतर होगा । एक टिकट में लोगों को बॉलीवुड के दो सुपरस्टार बादशाह शाहरुख खान और शहजादा कार्तिक को एक साथ देखने को मिले्गा ।”
शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आएंगी । रोहित धवन द्वारा निर्देशित शहजादा असल में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर, अला वैकुंठपुरमलू की रीमेक है । शहजादा 11 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी ।
















