रणबीर कपूर की एनिमल बिना किसी संदेह के ब्लॉकबस्टर साबित हुई है । पिछले हफ़्ते 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, नतीजतन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है । रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल वर्ल्ड वाइड जहां आज 500 करोड़ रू का आकांडा पार कर लेगी वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म अब तक कुल 284.05 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।

एनिमल को दर्शकों से मिल रहा है प्यार
एनिमल ने अपनी रिलीज़ के महज़ 5 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाबी हासिल की है । अपनी रिलीज के पहले दिन एनिमल ने 63.80 करोड़ रू, दूसरे दिन शनिवार को 58.37 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 63.46 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 40.06 करोड़ और पाँचवे दिन मंगलवार को 34.02 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह फ़िल्म अबा तक कुल 284.05 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
दिलचस्प बात ये है कि, महज़ 5 दिनों में 250 करोड़ रू का आंकड़ा पार करने वाली एनिमल दूसरी फ़िल्म बन गई है । इस सूची में शाहरुख खान की जवान पहले नंबर पर है ।
सबसे तेजी से में 250 करोड़ रू का आंकड़ा पार करने वाली टॉप फ़िल्में-
जवान : 4 दिन
एनिमल : 5 दिन
पठान : 5 दिन
गदर 2 : 6 दिन
केजीएफ 2 : 7 दिन
बाहुबली 2 : 8 दिन
दंगल : 10 दिन
संजू : दसवां दिन
टाइगर जिंदा है : दसवां दिन
एनिमल को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है कि अब मेकर्स इसके शोज़ को बढ़ा रहे हैं । एनिमल की बढ़ती डिमांड और ट्रेंड को देख ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जाता रहे है कि, एनिमल अपने फ़र्स्ट वीकेंड से पहले आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी ।
















