
अयान मुखर्जी, जो एक बार फ़िर अपनी पिछली हिट फ़िल्म ये जवानी है दीवानी के बाद फ़िर से निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे है, ने अपने पसंदीदा अभिनेता और दोस्त रणबीर कपूर के साथ पूरे दो साल बाद फ़िल्म का ऐलान किया । यह फ़िल्म एक सुपरहीरो ड्रामा फ़िल्म है जिसमें आलिया भट्ट अहम भूमिका में नजर आने वाली है । इसमें कोई हैरानी नहीं है कि इस घोषणा ने इस फिल्म के बारे में कई अटकलें खड़ी कर दी हैं, खासकर इसके शीर्षक को लेकर ।
हालिया खबरों के मुताबिक, पहले इस फ़िल्म का नाम ड्रेगन बताया जा रहा था, जो कि अब बदलकर ब्रह्मस्त्र कर दिया गया है । भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, 'ब्रह्मस्त्र' को सबसे ताकतवर हथियारों में से एक माना जाता है [अस्त्र], जिसे ब्रह्मा [सृष्टि के परमेश्वर] द्वारा बनाया गया है । कई महाकाव्य कथाओं के अनुसार, यह अस्त्र कई युद्धों में इस्तेमाल किया गया था क्योंकि यह अत्यन्त शक्तिशाली और संहारक अस्त्र है । एक बार इसके चलने पर विपक्षी प्रतिद्वन्दी के साथ साथ विश्व के बहुत बड़े भाग का विनाश हो जाता है । इसको लेकर एकमात्र शर्त यह है कि ब्रह्मस्त्र को किसी विशिष्ट इरादे के साथ इस्तेमाल करने की ही अनुमति है ।
हालांकि फ़िल्म के बदले हुए टाइटल के बारें में अभी तक कोई ऑफ़िशियली घोषणा नहीं हुई है लेकिन हाल ही में करण जौहर ने इस बात का दावा किया गया था कि इस फ़िल्म का नाम ड्रेगन तो बिल्कुल नहीं है । मामी मूवी मेला में सवाल-जवाब सेशन के दौरान निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने फिल्म के सितारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ हिस्सा लिया, और खबरों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि इस फ़िल्म का नाम ड्रैगन तो नहीं है ।
करण जौहर और रणबीर कपूर ने एक साथ फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में एक साथ काम किया था । जबकि आलिया, जो कि करण की शागिर्द है, ने बीते साल आई फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया फ़िल्म में साथ काम किया था । आपको बता दें कि अयान मुखर्जी द्दारा निर्देशित ये फ़िल्म पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बड़े पर्दे पर एक साथ ला रही है ।
















