
सलमान खान का खानदान अपने सौहार्द और मददपूर्ण स्वभाव के लिए प्रसिद्ध है । सुपरस्टार सलमान बार-बार स्टार किद सहित कई उभरते हुए कलाकारों के लिए गॉडफ़ादर साबित हुए है । और अब यदि सलमान अपने जीजा, आयुष शर्मा [सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति].को फ़िल्मों में लाएं, तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए । जी हां, यह सच है कि सलमान खान जल्द ही आयुष के लिए फ़िल्म बनाने जा रहे हैं और इसका खुलासा खुद सलमान ने किया । आयुष शर्मा ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है ।
इस फ़िल्म को सलमान खान के बैनर एसकेएफ़ [सलमान खान फिल्म्स] के तहत निर्मित किया जाएगा, यह फिल्म कथित तौर पर गुजरात की पृष्ठभूमि में स्थापित एक प्रेम कहानी है । फ़िल्म के बारें में बात करें तो, सलमान खान ने कहा कि वह इस फ़िल्म की शुरूआत अगले साल की शुरूआत में करेंगे और उसी साल के मध्य में रिलीज करने की योजना बना रहे है । फ़िलहाल आयुष शर्मा ने फ़िल्म के लिए वर्कशॉप में शामिल होना शुरू कर दिया ।
इस फ़ि्ल्म का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं हुआ है । इस फ़िल्म को अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित किया जाएगा, इससे पहले उन्होंने अली अब्बास जफर के साथ उनकी फ़िल्म सुल्तान में सहयोग किया था और इससे पहले कई फिल्मों में भी काम किया है । अभिनेत्री की बात करें तो, हमने सुना है कि इसे फ़ाइनल किया जाना अभी बाकी है । यह भी कहा जा रहा है कि जैसे ही अभिनेत्री का चयन हो जाएगा, उसके तुरंत बाद आयुष, अभिनेत्री के साथ फ़िल्म के लिए वर्कशॉप अटेंड करना शुरू कर देंगे
वहीं दूसरी तरफ़, आयुष शर्मा पिछले तीन सालों से अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं । यह ज्ञात तथ्य है कि आयुष शर्मा अभिनय के गुर सीखने के लिए सलमान खान के साथ उनकी फ़िल्मों, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और हालिया रिलीज फ़िल्म ट्यूबलाइट के सेट पर मौजूद रहे । ऐसा लगता है कि सुपरस्टार खान अपने लॉन्च पैड पर फैसला लेने से
पहले आयुष की तैयारी पूरी करने का इंतजार कर रहे थे । आयुष ने सलमान और फिल्मों के बारें में उनकी टीम की सहायता से फ़िल्म उद्योग के बारे में सब कुछ जानने का फैसला किया,और इस दौरान उन्होंने अभिनय भी सीख लिया । इसके अलावा, उन्होंने नृत्य और एक्शन का भी प्रशिक्षण लिया ।
जहां तक उनकी डेब्यू फ़िल्म की बात है, यह फ़िल्म अगले साल फ़रवरी से शुरू होने की उम्मीद है ।
















