बॉलीवुड के सबसे हॉट लव बर्ड्स माने जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भले ही अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार न करें लेकिन उनका अक्सर करके एक साथ रहना, और दोनों के परिवारों का मिलना हर राज से पर्दा हटा देता है । कल सुबह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी फ़ैमिली जयपुर रवाना जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई और उसके तुरंत बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी जयपुर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए । ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी जयपुर रवाना हो चुके हैं । शुरूआत में कहा जा रहा था कि शायद रणबीर, आलिया और अयान ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे हैं ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई
लेकिन बॉलीवुड हंगामा को इंडस्ट्री के अंदरुनी सूत्रों से पता चला है कि महेश भट्ट, रिद्धिमा कपूर और आदर जैन भी रणथंभौर पहुंच चुके हैं जहां रणबीर और आलिया मौजूद हैं । इतना ही नहीं करण जौहर, जो इस वक्त गोवा में, जल्द ही रणथंभौर पहुंच जाएंगे ।
करीबी सूत्र ने हमें बताया, “ये सभी एक साथ रणथंभौर के अमन होटल में ठहरे हैं > पहले तो लगा कि सभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इकठ्ठा हुए हैं लेकिन रणबीर और आलिया के सभी करीबी भी वहां पहुंच रहे हैं जिससे ये कयास लगाए ज रहे हैं कि आज रणबीर और आलिया सगाई कर रहे हैं । सुनने में आ रहा है कि ये सगाई समारोह आज होटल में हो सकता है ।”
इंडस्ट्री में भी इसकी सुगबुगाहट है । इंडस्ट्री से जुड़े एक दिग्गज ने कहा, “रणबीर-आलिया की फ़ैमिली और फ़्रेंड्स एक साथ क्यों रहेंगे वो भी एक ही स्थान पर । इससे साफ़ जाहिर हो रहा है कि बंद दरवाजों के पीछे कुछ तो हो रहा है ।”
वैसे यदि वाकई आज रणबीर और आलिया सगाई कर रहे हैं तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं । और इसी के साथ हम उम्मीद करते हैं कि दोनों अपने रिश्ते को भी जल्द ही ऑफ़िशियल भी कर देंगे ।
















