517651650

साल 2017 की बहुप्रतिक्षित फिल्में , बाहुबली- द कनक्लूज़न और  रोबोट 2.0 का बॉक्स ऑफ़िस पर टकराए जाने के कयास लगाए जा रहे थे । अब ये कहा जा रहा है कि ये दोनों बड़ी फ़िल्मों को एक समान दिन पर रिलीज नहीं किया जाएगा ।

बाहुबली- द कनक्लूज़न के मुख्य अभिनेता राना दग्गुबाटि ने ये स्पष्ट किया है कि रजनीकांत की फ़िल्म रोबोट 2.0 उनकी सीक्वल फ़िल्म बाहुबली- द कनक्लूज़न से नहीं टकराएगी क्योंकि अभी उनकी फ़िल्म की शूटिंग बाकी है जिस पर ढेर सारा काम किया जाना है । फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफ़एक्स वाला हिस्सा काफ़ी समय ले लेगा और फ़िल्म को जल्दी पूरा करना संभव नहीं है । वीएफ़एक्स में काफ़ी समय लगने के कारण बाहुबली- द कनक्लूज़न, जो कि इस साल रिलीज होने वाली थी, अब नहीं होगी । लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि, बाहुबली- द कनक्लूज़न अपनी निर्धारित रिलीज डेट 14 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।

रजनीकांत की रोबोट 2.0 एक भविष्य की फिल्म है जबकि बाहुबली- द कनक्लूज़न पीरिएड डामा फ़िल्म है । दोनों ही फ़िल्में ब्लॉकबस्टर  रह चुकी फ़िल्मों का सीक्वल हैं और इसलिए प्रशंसकों को इन दोनों ही फ़िल्मों का बेसब्री से इंतज़ार है ।