518156820

पहले ये बात उठी थी संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर द्दारा संजय दत्त की भूमिका निभाने की बात से सलमान खान और संजय दत्त के बीच एक दूरी आ गई है । दोनों के बीच छिड़ी ये कॉल्ड वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है ।

अब दोनों अभिनेताओं के कॉमन दोस्त इस झगड़े को लेकर बहुत चिंतित हैं । संजय दत्त और सलमान खान का एक कॉमन फ़्रेंड के मुताबिक, सलमान खान और संजय दत्त दोनों ही, क ई मायने में समान व्यक्ति हैं और इसलिए दोनों के बीच आई इस दूरी से बहुत दुख होता है । हम सब को लगता है कि ये कॉल्ड वॉर कुछ समय बाद शांत हो जाएगी । लेकिन न तो भाई सलमान खान और न ही बाबा संजय दत्त इस लड़ाई को शांत करने के लिए आगे बढ़ने के इच्छुक है । असल में, भाई किसी को भी संजय दत्त बनते देख सकते हैं लेकिन रणबीर को नहीं । लेकिन बाबा रणबीर को प्यार करते हैं और वो अपना मन नहीं बदलेंगे ।

गौरतलब है कि, रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ़ के साथ जो कुछ भी किया उसके चलते सलमान खान रणबीर कपूर से नफ़रत करने लगे । सलमान खान और संजय दत्त के बीच मामला इतना बिगड़ गया है कि दोंनो एक-दूसरे को सार्वजनिक समारोह में एक साथ देखना पसंद नहीं करते ।

एक दोस्त के मुताबिक, यदि सलमान को ये पता चलता है कि संजय उस कार्यक्रम में शिरकत करने वा

ले हैं तो सलमान वहां जाने से इंकार कर देते हैं । दोनों के कॉमन दोस्त सलमान-संजय के बीच छिड़ी इस जंग को जल्द से जल्द खत्म करवा कर दोस्ती कराने की कोशिश कर रहे हैं ।

एक दोस्त के मुताबिक, सलमान को समझना चाहिए कि संजय दत, जो चाहते हैं कि रणबीर ही फ़िल्म में उनका किरदार निभाए, अपना मन नहीं बदलेंगे ।