राकेश ओमप्रकाश मेहरा इससे पहले रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग जैसी अपनी पिछली फिल्मों में देश में निहित कहानियां दिखा चुके है, और अब मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के साथ देश में खुले शौचालय और स्वच्छता की समस्याओं के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए नज़र आएंगे ।

स्वच्छता के मुद्दे को दर्शाती राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर को मिल गई रिलीज डेट

मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर शौचालय और स्वच्छता की समस्याओं को उजागर करेगी

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ट्विटर पर फ़िल्म का नया पोस्टर और रिलीज की तारीख साझा करते हुए लिखा,

बता दें कि, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले चार बच्चों के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी । उनमें से एक अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है और प्रधान मंत्री से अपील करता है ।

यह भी पढ़ें : ऐसी है स्वच्छता के मुद्दे को दर्शाती फ़िल्म मेरे प्यारे प्रधानमंत्री

फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है और मां-बेटे के संबंधों को हाइलाइट किया गया है । मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल नज़र आएंगी जो फ़िल्म में मां की भूमिका निभा रही हैं । फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है ।