बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का 60 साल की उम्र में निधन हो गया । 5 सितंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली । बता दें कि, सत्यपाल पिछले 17 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे । शुक्रवार यानि आज सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान उनका परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे ।

राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का बीमारी के चलते 60 साल की उम्र हुआ निधन

राजकुमार राव गहरे सदमे में

बता दें कि जब राजकुमार के पिता सत्यपाल यादव एक सरकारी कर्मचारी थे । वे रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे । साल 2017 में राजकुमार राव की मां का भी देहांत हो गया था । उस दौरान वे फिल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे । अपनी मां के निधन के एक दिन बाद ही वे शूटिंग पर लौट आए थे ।

राजकुमार के वर्क फ़्रंट की बात करें तो उनकी झोली में कई सारी फ़िल्में है । जैसे- मेड इन चाइना, तुर्रम खान और त व्हाइट टाइगर्स इत्यादि ।