अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 यकीनन इस साल की बड़ी फ़िल्मों में से एक है । साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फ़िल्म को फ़रहाद समजी द्दारा निर्देशित किया गया है । अक्षय कुमार इस फ़िल्म में लीड रोल में नजर आएंगे । कहा जा रहा है कि, यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है । हाउसफुल 4 की शूटिंग दो सेगमेंट में हुई है, जिसके पहले सेगमेंट में वर्तमान समय को दिखाया जाएगा और दूसरे में 500 वर्ष पिछले समय को दिखाया जाएगा । और अब सभी को फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है । और इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हाउसफुल 4 के ट्रेलर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज से चार हफ़्ते पहले रिलीज होगा
और अब हमने सुना है कि हाउसफुल 4 का ट्रेलर सितंबर के अंत में देखने को मिलेगा । फ़िल्मी दुनिया से जुड़े सूत्रों ने कहा कि, ''हाउसफ़ुल 4, निश्चितरूप से इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । क्योंकि यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल के बीच रिलीज हो रही है इसलिए इस फ़िल्म को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है । और इसलिए फ़ैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए अब सुनने में आ रहा है कि हाउसफ़ुल 4, का ट्रेलर सितंबर के तीसरे हफ़्ते में रिलीज किया जाएगा । फ़िल्म रिलीज के चार हफ़्ते पहले मेकर्स इसे रिलीज करेगे ताकि फ़िल्म प्रमोशन का अच्छा समय मिल जाए । मेकर्स ने चार हफ़्तों के समय में फ़िल्म प्रमोशन की विशाल योजना बनाई है ।''
हाउसफुल 4 दिन-प्रति-दिन और भी ज्यादा रोमांचक बनती जा रही है । यह फ़िल्म दो युगों में दिखलाई जाएगी । राजशाही युग में अक्षय 16वीं सदी के राजा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । वहीं इस फ़िल्म में कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े प्रिंसेस के किरदार में नजर आएंगी, वहीं चंकी पांडे का किरदार आखिरी पास्ता वास्को डी गामा के भतीजे का रोल अदाकरेगा । बॉबी और रितेश दरबारी का किरदार अदा करेंगे ।
यह भी पढ़ें : हाउसफुल 4 : अक्षय कुमार बनेंगे 16वीं सदी के राजा, तो रितेश देशमुख बनेंगे उनके दरबारी, प्लॉट हुआ लीक
हाउसफुल 4 में अक्षय, कृति सैनॉन, राणा दग्गूबाती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और जेमी लीवर, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कृति खरबंदा भी नजर आएंगी । फ़रहाद समजी द्दारा निर्देशित हाउसफुल 4 इसी साल 2019 दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















