
बेहद प्रतिभाशाली राजकुमार राव, जो पिछली बार अलीगढ़ फ़िल्म में नजर आए थे, जल्द ही नम्रता सिंह गुजराल की हॉलीवुड फ़िल्म 5 वेडिंग्स में नजर आएंगे । यह फ़िल्म चंडीगढ़ और लॉस एंजेलिस में शूट की जाएगी । इस फ़िल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार नरगिस फ़ाखरी , बो डेरेक, और कैंडी क्लार्क मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।
हॉलीवुड फ़िल्म 5 वेडिंग्स में अपने रोल के बारें बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि नम्रता सिंह ने उनकी पिछली फ़िल्में देखकर उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया । इस फ़िल्म में राजकुमार , जो पंजाब पुलिस में काम करता है, मुख्य भूमिका निभाएंगे । नरगिस इस फिल्म में अमेरिकन लड़की का किरदार निभाएंगी । यह फिल्म ऐसे पत्रकारों के बारे में है जो भारत की यात्रा करते हैं । फ़िल्म के बारें में बताते हुए राजकुमार ने कहा कि यह फिल्म जीवन, मृत्यु , खोया हुआ प्यार, ट्रांसजेंडर की उलझन, सांस्कृतिक संघर्ष और राजनीति जैसे कई दृष्टिकोणों को दर्शाएगी ।
5 वेडिंग्स के अलावा राजकुमार राव रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी में कृति सैनॉन और आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे ।
















