लव सेक्स और धोखा जो्ड़ी राजकुमार राव और नुसरत भरूचा एक बार फ़िर हंसल मेहता द्दारा निर्देशित फ़िल्म तुर्रम खान में नजर आएंगे । लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फ़िल्म तुर्रम खान का नाम बदलकर छलांग कर दिया गया है । अभी हाल ही में मेकर्स ने नए नाम के साथ फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक से पर्दा हटाया ।

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की तुर्रम खान को मिला अब नया नाम छलांग, इस दिन होगी रिलीज

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फ़िल्म को मिला नया नाम

राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म के नए पोस्टर के साथ नए नाम को शेयर करते हुए लिखा, ''मैं और नुसरत अब मारेंगे छलांग !,हंसल मेहता द्दारा निर्देशित हमारी अगली फ़िल्म का नया नाम अब छलांग है ! 31 जनवरी 2020 को थिएटर पर मिलते हैं." इस नए पोस्टर में राजकुमार और नुसरत काफ़ी सिंपल लुक में काफ़ी खुश नजर आए ।

टी-सीरिज, अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्दारा प्रोड्यूस्ड छलांग में राजकुमार और नुसरत के अलावा जीशान अयूब और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे । यह फ़िल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।