राजकुमार राव उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फ़िल्म SRI, में श्रीकांत बोला के किरदार में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ और शरद केलकर भी लीड रोल में नज़र आएंगे । टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स आपको तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित SRI के साथ श्रीकांत बोला की दिल को छु जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष लाने के लिए पूरी तरह तैयार है । राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अभिनीत यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को देश भर में रिलीज होगी ।

राजकुमार राव की SRI की रिलीज डेट
जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित, प्रथम मेहता द्वारा चित्रित, SRI एक उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की ।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत करते हैं, टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी की फिल्म SRI जिसे तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को देशभर में रिलीज होगी ।
















