
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 3 इडियट्स, जिसने बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के नए आयाम स्थापित करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की और आज भी इस फिल्म के नाम सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड हैं, का जल्द ही सीक्वल आने वाला है । इस खबर पर खुद फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने मुहर लगाई है और कहा है कि वह भी 3 इडियट्स के दूसरे भाग को लाने के लिए उत्साहित हैं साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे इस पर विचार कर रहे हैं ।
खबरों के मुताबिक, राजकुमार ने आमिर खान की जमकर तारिफ़ की और साथ ही, ये भी कहा कि वह एक बार फ़िर से आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगे । 3 इडियट्स के सीक्वल के बारें में विस्तार से बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने ये दावा किया कि उनके पास अपने लेखक अभिजात जोशी के साथ आमिर खान को लेकर एक अच्छा विचार है , लेकिन अभी सिर्फ़ उसका खाका तैयार हुआ है । आमिर खान को वो विचार पसंद आया और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है । कड़ाई से अपनी बात को रखते हुए हिरानी ने कहा कि उनका पीके के सीक्वल को लाने का कोई विचार नहीं है । राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स के बारें में ज्यादा जानकारी न देते हुए कहा कि ये फ़िल्म अभी अपनी प्रारंभिक अवस्था में हैं इसलिए पर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता ।
वहीं दूसरि तरफ़ राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक बनाने का ऐलान किया जिसमें रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे । यह भी कहा जा रहा है कि, राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई सीरिज की तीसरी किश्त भी लाने की योजना बना रहे हैं लेकिन फ़िलहाल इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है ।
















