aadar-jain-113016

राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे अरमान जैन, जो अपने जीजा सैफ़ अली खान के बैनर इल्लुमिनती फिल्म्स के तहत बनी फ़िल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' के साथ लॉंच हुए थे, की पहली फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी । अब उन्हीं के छोटे भाई आदर जैन भी बॉलीवुड में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं । आदर जैन को बॉलीवुड में एंट्री देगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस य्शराज फ़िल्म्स । रीमा जैन और मनोज जैन के छोटे बेटे आदर जैनर के लिए ग्लैमर की चकाचौंध कोई नई नहीं है क्योंकि आदर ने इस फ़िल्म उद्योग में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है ।

ली स्ट्रासबर्ग थिएटर और फिल्म संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के अलावा, आदर जैन ने ऐ दिल है मुश्किल के लिए करण जौहर के तहत पहला विज्ञापन किया था । जहां तक उनके डेब्यू का सवाल है, माना जा रहा है कि आदर जैन एक रोमांस ड्रामा फ़िल्म में नजर आएंगे जिसे हबीब फैजल द्दारा निर्देशित किया जाएगा । आदर जैन की खोज कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने की थी । शानू ने खुलासा किया कि वह धर्मा प्रोड्क्शन के ऑफ़िस में कई बार आदर से मिलीं और एक दिन उन्होंने आदर से एक वीडियो के लिए पूछा जहां उन्हें एक्टिंग करनी थी । हबीब फैजल की अगली फ़िल्म के ऑडिशन के दौरान शानू ने आदर से संपर्क किया और वो मान गए । जब शानू ने आदित्य चोपड़ा से इस फ़िल्म के बारें में कंसल्ट किया तो उन्होंने इस फ़िल्म को करने के लिए हामी भर दी ।

शानू शर्मा ने आदर के अभिनय कौशल की खूब सराहना की और उसे अविश्वसनीय रूप से, देखनेयोग्य, आकर्षक और करिश्माई के रूप में वर्णित किया । हालांकि उनके बड़े ब्रेक के बारें में डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है । हमने सुना है कि फ़िल्म के मेकर्स अपनी नई फ़िल्म के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो अपना डेब्यू करने वाला हो ।