Clinton-Cerejo-dec

कई सारे अवॉर्ड्स अपने नाम करा चुकी विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म कहानी का गीत 'एकला चालो रे' कहानी 2 में भी गूंजता हुआ सुनाई देगी । रविंद्रनाथ टैगोर द्दारा रचित यह गाना पश्चिम बंगाल का सबसे प्रतिष्ठित गाना है । चूंकि कहानी 2 की कहानी भी पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है, इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि इस फ़िल्म में रविंद्रनाथ टैगोर का टच हो इसलिए इसमें टैगोर का एक और मशहूर गाना 'आंनदोलोक' गीत सुनाई देगा ।

कहानी 2 में रविंद्रनाथ टैगोर का गाना फ़िल्म के संगीतकार क्लिंटन सेरेजो द्दारा गाया गया है । क्लिंटन सेरेजो अपने पहले बंगाली गाने को लेकर बहुत उत्साहित और नर्वस थे । क्योंकि वह बंगाली नहीं है इसलिए संगीतकार क्लिंटन सेरेजो के लिए इस गाने को गाना बहुत चुनौतीपूर्ण था । इस गाने को गाने के लिए क्लिंटन की मदद सुजॉय घोष ने की थी । जहां तक गाने का सवाल है, क्लिंटन ने इस गाने 'आनंदोलोके' का मतलब भी समझाया, क्लिंटन ने बताया कि इसका मतलब खुशी का घर होता है और यह गाना फ़िल्म के अंत के बारें में बात करता है । उन्होंने कहा कि इस गाने का इस्तेमाल फ़िल्म के अंत में हुआ और चूंकि फ़िल्म की हैप्पी एंडिंग है जिसे ये गाना एकदम सार्थक बनाता है । क्लिंटन ने बताया कि इस गाने में स्कूल के बच्चों को गाते हुए दर्शाया गया है, जहां ये बच्चे इस गाने को गा रहे हैं ।

यद्यपि कहानी फ़िल्म की दूसरी किश्त कहानी 2 एकदम अलग कहानी है । इसमें विद्या बालन, दुर्गारानी का किरदार अदा कर रही हैं और अर्जुन रामपाल एक पुलिस वाले का किरदार अदा कर रहे हैं । सुजॉय घोष द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।