#मीटू कैम्पेन से प्रेरित होने के बाद, कई लोगों ने अपने ऊपर हुए यौन उत्पीडन के बारें में खुलकर बोलने का फ़ैसला किया है । और अब सामने आईं हैं बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे, जो बेबाकी से अपनी राय रखने के बारें में जानी जाती हैं, खुलकर इस मुद्दे पर बोलती हुई नजर आईं । हाल ही में राधिका आप्टे ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज रिपोर्ट के 'बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट' में यौन उत्पीडन के बारें में खुलकर बोला । राधिका ने बॉलीवुड, जिसे ग्लैमर वर्ल्ड भी कहा जाता है, के डार्क सीक्रेट से पर्दा उठाया ।

राधिका आप्टे ने बेबाकी से दिखलाया बॉलीवुड का काला चेहरा, यौन उत्पीडन पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री बोली, ‘उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाले’

राधिका ने इस शो के दौरान अपनी बातचीत में खुलकर, बॉलीवुड में विद्यमान यौन उत्पीडन या कहें कास्टिंग काउच के बारें में बताया । इस बीबीसी वर्ल्ड के इस शो को इस सप्ताह के अंत में प्रसारित किया जाएगा । भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के बाबत अपनी चिंताएं जाहिर करते हुए राधिका ने यह भी कहा है कि ऐसे ज्यादातर मामलों में पीड़ित आगे आने से डरते हैं ।

राधिका आप्टे ने यौन उत्पीडन को लेकर दिया ये बयान

राधिका ने कथित रूप से कहा कि, बॉलीवुड में चुप्पी का चलन इसलिए है क्योंकि शायद यौन उत्पीडन करने वाले का बड़े सेलिब्रिटी का स्तर बहुत बड़ा होता है उसे एक तरह से भगवान माना जाता है । वे इतने ताकतवर हैं कि लोगों को लगता है कि उनकी आवाज के कोई मायने ही नहीं होंगे । या लोग सोचते हैं कि यदि वे बोलेंगे तो कहीं उनका करियर ही बर्बाद न कर दिया जाए ।

हॉलीवुड में उत्पीड़न के खिलाफ शुरू किए गए 'मी टू' अभियान के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने उनकी एकता की सराहना करते हुए कहा , ''जिस तरह से महिलाएं और पुरुष इस के खिलाफ़ एक साथ आए और तय किया कि वे अब ऐसा नहीं होने देंगे , काश... वह यहां (बॉलीवुड में) भी होता ।''

उषा जाधव ने भी खोले कई राज

राधिका के अलावा एक और अभिनेत्री, उषा जाधव ने भी बॉलीवुड के इस काले रहस्य से पर्दा हटाया । ऊषा ने खुलासा किया कि फिल्म उद्योग में ताकतवर पुरुषों की ओर से यौन संबंध बनाने की मांग करना बहुत आम बात है । एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे बोला गया कि उन्हें जो मौका दिया जा रहा है, इसके बदले उन्हें कुछ देना होगा. ऊषा ने कहा , ''मैंने पूछा कि कुछ का मतलब क्या? मेरे पास पैसे नहीं हैं । उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं .... पैसे की बात नहीं है । बात ये है कि तुम्हें साथ सोना पड़ेगा... हो सकता है कि वो एक निर्माता हो या निर्देशक हो । दोनों ही हो सकते हैं ।''

यह भी पढ़ें : सरोज खान ने कास्टिंग काउच को सपोर्ट करते हुए कहा - 'रेप के बदले रोटी तो देता है बॉलीवुड'

बीबीसी वर्ल्ड के शो 'बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट' की होस्ट रजनी वैद्यनाथन ने इन अभिनेत्रियों से यौन उत्पीडन को लेकर कई सवाल जवाब किए जिनका जवाब इन अभिनेत्रियों ने बड़ी ही बेबाकी से दिया । इतना ही नहीं रजनी ने, एक उभरती हुई अभिनेत्री, जो एक छोटे से गांव से आई है, से भी इस शो के दौरान बातचीत की । उस युबती ने खुलासा किया कि, कई बार उससे छेड़खानी की गई । वह पहली बार जब एक कास्टिंग एजेंट से मिली थी, उस वक्त भी उससे छेड़खानी हुई । अभिनेत्री ने तो यह भी कहा कि, उन्हें एक कास्टिंग एजेंट ने जहां-तहां छुआ, उसे किस किया और उसके कपड़ों के भीतर हाथ तक डाले ।