सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज की जोड़ी एक बार धूम मचाने आ रही है अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म रेस 3 में । रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में हैरत अंगेज एक्शन की भरमार होगी । हाल ही में रेस 3 का सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज अभिनीत गाना 'हिरिए' लॉंच हुआ जिसमें सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज की सिजलिंग कैमिस्ट्री देखने को मिली । और अब यही सिजलिंग कैमिस्ट्री आईपीएल 2018 के फ़ाइनल में भी देखने को मिलेगी ।

अब आईपीएल 2018 के फ़ाइनल में दिखेगी सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज की सिजलिंग कैमिस्ट्री

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2018 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है । बता दें कि आईपीएल 27 मई को खत्म हो जाएगा । मुख्य कार्यक्रम जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) पर प्रसारित किया जाएगा, इसके अलावा स्पोर्ट्स चैनल पर भी । फ़ाइनल से पहले एक दो घंटे का शो होगा, जिसका नाम, क्रिकेट फ़ाइनल पार्टी तो बनती है,आयोजित होगा । एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इस शो को रेस 3 की मुख्य जोड़ी सलमान और जैकलीन द्दारा होस्ट किया जाएगा ।

सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज आईपीएल के इस शो को होस्ट करेंगे ।

इस शो में सलमान गेम के बारें में बात करेंगे, और बताएंगे कि जब वो खाली होते हैं तो उन्हें क्रिकेट खेलना कितना अच्छा लगता है और साथ ही उन्हें खिलाड़ी हमेशा से ही पसंद है । इसके अलावा सलमान इस शो में अपनी रेस 3 की पार्टनर जैकलीन के साथ अपनी फ़िल्म के गाने 'हिरिए' पर भी ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे । जो एक तरह से उनकी फ़िल्म का प्रमोशन का हिस्सा होगा । सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर भी इस शो का हिस्सा होंगे ।

जॉन अब्राहम भी अपनी फ़िल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण, को प्रमोट करने के लिए इस शो का हिस्सा होंगे । अभिनेता यहां स्पोर्ट्स के लिए अपने प्यार के बारें में बात करेंग़े । इसके अलावा, कुछ टीवी सितारें भी इस फ़ाइनल सेलिब्रेशन में शामिल होंगे । यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा ।

यह भी पढ़ें : रेस 3 के गाने 'हिरिए' में आज के हीर-रांझा बने सलमान खान और जैकलीन फ़र्नांडीज !

रेस 3, में सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह, साकिब सलीम और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे । रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 15 जून को ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।