प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों शादीशुदा जिंदगी को खूब एंजॉय कर रहे है । प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जोनस ब्रदर्स की नई म्यूजिक वीडियो, सकर में नजर आईं थी । इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस को उनके कॉंसर्ट में उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आती है । फ़ैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा-खासा समय बिताने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, मेट गाला, जहां निक पहली बार प्रियंका से मिले थे, में जाने की तैयारी कर रहे है ।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फ़ैमिली बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं
मेट गाला को लेकर प्रियंका और निक काफ़ी उत्साहित है । मेट गाला दोनों केलिए इतना खास इसलिए हैं क्योंकि इसी दौरान निक की मुलाकात प्रियंका से हुई और जिसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और जो आज शादी तक पहुंच गया । हमने सुना है कि, धूमधाम से शादी रचाने के बाद अब प्रियंका और निक अपनी फ़ैमिली को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : 'पति' निक जोनस संग स्पेशल हॉलिडे पर गईं प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में दिखाया अपना हॉट अंदाज
निक ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि प्रियंका और वो अब फ़ैमिली प्लान कर रहे है । और अब वह इस बारें में काफ़ी समय से बात कर रहे है । उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी कला के रूप में अपने बच्चों के लिए एक विरासत छोड़ना चाहते है । साथ ही निक ने यह भी कहा कि, वह जो भी करते हैं, चाहे वो भाई के साथ हो या प्रियंका के साथ, हर कुछ फ्यूचर को ध्यान में रखकर करते हैं ।
















