बाहुबली फ़ेम प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बेहद व्यस्त है जिसे प्रशंसक प्रभास20 के नाम से संबोधित कर रहे हैं । इससे पहले, आगामी फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रभास और टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है । टीम ने फिल्म के एक प्रमुख शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

प्रभास ने पूरी की प्रमुख शेड्यूल की शूटिंग
प्रभास आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फ़िल्म साहो में नजर आए थे । फिल्म को इसके दमदार एक्शन और कहानी के लिए देश भर के प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था ।
Another schedule in Georgia wrapped up. A big thanks to the team in Georgia for all the support and help in finishing the schedule without any hassles. Importantly, FIRST LOOK OUT SOON! #Prabhas20
— UV Creations (@UV_Creations) March 17, 2020
वही, इस उत्सुकता को बरकरार रखते हुए, प्रभास जल्द प्रभास20 फ़िल्म में नज़र आएंगे और इसके बाद नाग अश्विन के निर्देशन में बनी एक पैन-वर्ल्ड रिलीज़ के साथ दर्शकों से मुखातिब होंगे ।
















