प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म राधे श्याम की रिलीज डेट फ़ाइनली सामने आ गई है । प्रभास और पूजा हेगड़े की हुभाषी फिल्म राधे श्याम मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर यानी 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी ।

प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम
पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्हें डेपर लुक में यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है और पोस्टर में कहा गया है कि फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी, यानी 14 जनवरी 2022 में सामने आएगी ।
लोग बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इस खबर ने आखिरकार प्रशंसकों को जिज्ञासु कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक होगी । और, प्रभास के प्रशंसक निश्चित रूप से इस घोषणा को सुनकर खुश होंगे।
इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की एक नई जोड़ी देखने मिलेगी और फ़िल्म से कई पोस्टर सामने आए हैं जिसमें प्रभास को एक लवर बॉय के अवतार में दिखाया गया है।
फिल्म 14 जनवरी 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।
















