प्रभास अभिनीत साहो निसंदेह वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है और इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है । साहो की रिलीज़ से ठीक पहले, सुपरस्टार प्रभास अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ साहो के ट्रेलर रिलीज़ के लिए पांच शहरों के दौरे पर जा रहे हैं ।

साहो को हिट कराने के लिए प्रभास और श्रद्धा कपूर ने निकाला ये फ़ॉर्मूला !

साहो के ट्रेलर लॉंच के लिए प्रभास ने इन पांच सिटी को चुना

अभिनेता के करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, “बाहुबली फ्रेंचाइजी को समाप्त हुए 2 साल हो गए हैं और उसके बाद यह पहली बार होगा, जब प्रभास एक मल्टी सिटी टूर पर जाएंगे और अपने फैंस से मुलाक़ात करेंगे । पांच शहरों के दौरे में हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और मुंबई शामिल हैं ।इस तथ्य के आधार पर यह प्लान बनाया गया कि यह फिल्म एक बहुभाषी फिल्म है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम इन चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा । प्रभास व्यक्तिगत रूप से इन शहरों का दौरा करना चाहते थे और अपने सभी प्रशंसकों से मिलकर, साहो का ट्रेलर उनके सामने पेश करना चाहते है ।"

दक्षिणी शहरों में अधिकांश तमिल-तेलुगु-मलयालम भाषी आबादी है और मुंबई में हिंदी और दक्षिणी जनता का मिश्रण है, इसलिए फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए यह सभी शहर पसंद है ।

मुंबई से शुरू होगा ये दौरा

इस रोमांचक दौरे की शुरुआत मुंबई से होगी जहां सुपरस्टार प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और इंटरव्यू करने के बाद, हैदराबाद और चेन्नई में ट्रेलर लॉन्च करेंगे और उसके बाद कोच्चि और बैंगलोर का रुख करेंगे । सुपरस्टार के लिए यह दो सप्ताह का एक व्यस्त टूर होगा जहाँ वे प्रशंसकों के साथ बातचीत करने से ले कर, प्रेस इंटरव्यू और ट्रेलर लॉन्च के लिए इन पांच शहरों का दौरा करेंगे ।

यह भी पढ़ें : SAAHO : प्रभास की साहो की रिलीज डेट बदली, मेकर्स ने इसलिए टाल दिया बॉक्सऑफ़िस का 'महामुकाबला'

सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है साहो में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे । बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है । साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे ।