फ़िल्म निर्देशक पवन कृपलानी जहां एक तरफ़ अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म भूत पुलिस की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं वहीं उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी भी कर ली है । भूत पुलिस के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपनी अगली फ़िल्म के लिए भी पवन कृपलानी को बतौर निर्देशक चुना है । इस फ़िल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे । यह पहली बार होगा जब सारा अली खान और विक्रांत मैसी एक साथ फ़िल्म में नजर आएंगे ।

भूत पुलिस के डायरेक्टर पवन कृपलानी की फ़िल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं सारा अली खान और विक्रांत मैसी ?

सारा अली खान और विक्रांत मैसी एक साथ

इस बारें में डिटेल में जानकारी देते हुए इंडस्ट्री के विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “रमेश तौरानी ने अपने बैनर TIPS फिल्म्स के तहत बनने वाली अगली फ़िल्म के लिए पहले ही पवन को लॉक कर लिया है । हालांकि फ़िल्म किस शैली की होगी, इत्यादि जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है । लेकिन इतना जरूर है कि इस फ़िल्म में सारा अली और विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे ।”

सूत्र ने आगे बताया, “इस फ़िल्म को लेकर बातचीत अभी भी जारी है, लेकिन तौरानी और पवन 5 अक्टूबर से अपनी नई फ़िल्म पर काम शुरू करना चाहते हैं ।”

इस खबर की पुष्टि करने के लिए जब बॉलीवुड हंगामा ने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से संपर्क किया तो उन्होंने इस खबर से इंकार नहीं किया । उन्होंने कहा, “फ़िलहाल अभी इस फ़िल्म के बारें में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा । हम अभी इस फ़िल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं और जैसे ही चीजें फ़ाइनल होतीं है, हम अनाउंसमेंट कर देंगे ।”