सैफ अली खान और तब्बू के साथ फिल्म, जवानी जानेमन (2020) के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अलाया एफ इन दिनों एक साथ अपनी तीन फ़िल्मों में बिजी हैं । कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी, बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यू टर्न के अलावा अलाया एफ अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक फिल्म में भी नज़र आएंगी ।

3 बैक-टू-बैक फ़िल्मों में बिजी हैं अलाया एफ,  फ्रेडी और यू टर्न के अलावा अनुराग बसु की फ़िल्म में मिला अहम रोल

अलाया एफ 3 फ़िल्मों की शूटिंग में बिजी

जहां एक तरफ़ अलाया एफ वर्तमान में कार्तिक आर्यन के साथ एकता कपूर की फ्रेडी की शूटिंग कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ़ वह बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यू टर्न नामक एक और दिलचस्प फिल्म में भी दिखाई देंगी । इसके बाद अलाया अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक फिल्म में नज़र आएंगी । हाथ में कई फ़िल्मों के साथ, अलाया पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त हैं, अपनी काम प्रतिबद्धताओं का पालन कर रही है और चौबीसों घंटे शूटिंग कर रही हैं ।

एक सूत्र ने बताया, “चंडीगढ़ में लगभग 45 दिनों तक यू टर्न का एक बड़ा शूट शेड्यूल पूरा करने के बाद, अलाया हाल ही में मुंबई वापस आई है और सीधे फ्रेडी' की शूटिंग शुरू कर दी है । इन दो फ़िल्मों के अलावा, युवा अभिनेत्री अनुराग बसु की अगली फिल्म पर भी काम कर रही है, जिसका जानकारी को गोपनीय रखा गया है ।”

सूत्र ने आगे बताया, “जबकि अलाया एक साथ इन सभी फ़िल्मों पर काम कर रही हैं, वह किसी तरह ब्रांड कैंपेन की शूटिंग के लिए भी अपने व्यस्त शेड्यूल को मैनेज कर रही है, जिसके लिए उन्होंने कमिटमेंट किया है । लेकिन एक प्रोफेशनल होने के नाते, अलाया अपनी प्रतिबद्धताओं पर टिके रहने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”

अलाया के पास कई दिलचस्प और रोमांचक फ़िल्मों के साथ, वह निश्चित रूप से व्यस्त शेड्यूल बिता रही हैं ।