फिल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख ने भारत के प्रसिद्ध ‘रिसाइकल मैन’, डॉ. बिनीश देसाई के साथ जुड़ कर फिल्म निर्माण की दुनिया में बेहतर कचरा प्रबंधन करने का बीड़ा उठाया है. फिल्मों के सेट्स पर पैदा हुए कचरे को रीसायकल करने के अलावा वे पूजा एंटरटेनमेंट के कार्बन पदचिह्न को कम करने का प्रयास भी करेंगी और उनके इस कदम ने फिल्म उद्योग में एक शानदार मिसाल कायम की है।

दीपशिखा देशमुख पर्यावरण को बचाने के लिए ‘रिसाइकल मैन’ के साथ हाथ मिलाया
दीपशिखा ने बिनीश देसाई को आमंत्रित किया क्योंकि वे कुली नंबर 1 और बेलबॉटम जैसी फिल्मों के निर्माण के दौरान पैदा हुए सिंगल-युज़ प्लास्टिक, मास्क के ढेर और अनगिनत पीपीई किट को देख कर तनाव ग्रस्त हो गयीं थीं । अपनी फिल्मों के दौरान उत्पन्न हुए इस अवांछित सामान का सही और ज़िम्मेदार तरीके से निवारण करने के साथ साथ वे सेट पर संधारणीयता को एक अलग स्तर पर ले जाना चाहती थीं ।
वे कहती हैं, “डॉ. बिनीश का हमारे साथ काम करना साथ बहुत गौरव की बात है क्योंकि वे एक प्रेरक सामाजिक उद्यमी हैं जो औद्योगिक रीसाइक्लिंग और मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं । वे हमें उन विभिन्न तरीकों के बारे में मार्गदर्शन देंगे जिनसे हम अपने उत्पादित कचरे को रीसायकल और अपसाइकल कर सकते हैं । चाहे वह निर्माण सामग्री हो जिसका उपयोग सेट पर संरचनाओं के निर्माण के लिए किया जाता है या फिर प्लास्टिक, पीपीई किट और मास्क जैसा सामान । यहां तक कि कप में छोड़ी गयी चाय और कॉफी को भी हम यूँ ही नहीं फेंकेंगे बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्यावरण-संवेदनशीलता को हर तरह से अपनी परियोजनाओं का हिस्सा बनाएं ।”
सस्टेनेबिलिटी और जीरो वेस्ट या शून्य अपशिष्ट की सोच को पूजा एंटरटेनमेंट के कार्यालयों तक भी बढ़ाया जाएगा और डॉ. बिनीश प्रोडक्शन हाउस के साथ साथ भविष्य में बनने वाली फिल्मों के लिए भी सलाहकार के रूप में काम करेंगे । वे कहते हैं, “यह पहली बार है जब मैं किसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस को परामर्श दे रहा हूं। दीपशिखा देशमुख की दूर दृष्टि और बदलाव के प्रति प्रतिबद्धता ने मुझे पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया और मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि हम क्या कर सकते हैं और कैसे एक साथ बदलाव ला सकते हैं। मैंने हमेशा कहा है कि "वेस्ट " या अनवांछित कचरे जैसी अवधारणा प्रकृति में मौजूद है ही नहीं। गैर-जिम्मेदार मानव उपभोग से ही ये उत्पन्न होता है और ज़िम्मेदारी से इसे साफ़ करना और निबटाना हमारा काम है। यही कारण है कि मैंने २०१६ में अपनी कंपनी की स्थापना की जो पर्यावरण के अनुकूल, तकनीकी समाधान प्रदान करती है। मैं पूजा एंटरटेनमेंट के साथ काम करके बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि हम एक साथ मिलकर एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत कर पाएंगे ।”
















