कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की आगामी फ़िल्म पति पत्नी और वो शुरूआत से ही चर्चा में बनी हुई है । फ़िल्म के ट्रेलर ने फ़ैंस के बीच प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है । लेकिन इसी के साथ फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही एक विवाद में भी फ़ंस गई थी । पति पत्नी और वो के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन द्दारा बोले गए मैरिटल रेप की कड़ी आलोचना हुई जिसके बाद मेकर्स ने इसे ट्रेलर और फ़िल्म में से हटाने का फ़ैसला किया । और अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने फ़िल्म के गाने 'दिलबरा' गाने के कुछ हिस्सों को फ़िर से शूट किया है ।

Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर पर मेकर्स नहीं लेना चाहते कोई रिस्क

कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो को लेकर मेकर्स हुए सजग

मैरिटल रेप शब्द को मिली इतनी आलोचना के बाद मेकर्स ये जान गए थे कि उन्हें फ़िल्म में एक्स्ट्रा मैरिटल मुद्दों को बड़ी ही संवेदना के साथ संभालना होगा । इसलिए उन्होंने कार्तिक के किरदार चिंटू त्यागी के कुछ सीन को फ़िर से शूट किया । क्योंकि यह फ़िल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर के मुद्दे पर बेस्ड है इसलिए मेकर्स इसे लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है ।

यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन की तारीफ़ करते नहीं थक रही हैं अनन्या पांडे, कहा-'बहुत केयरिंग है कार्तिक'

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी पति पत्नी और वो को भूषण कुमार की टी-सीरिज और जूनो चोपड़ा के बी आर स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।